पढ़िये और बढ़िये एक स्वस्थ और नियमित जीवन शैली की ओर
आज प्रत्येक व्यक्ति एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहता है, किन्तु वह जानता ही नहीं कि वास्तव में हेल्दी लाइफस्टाइल किसे कहते हैं?
अक्सर लोग समझते हैं कि केवल योग करना, डाइटिंग करना, व्रत-उपवास करना अथवा शरीर को फिट बना लेना ही एक स्वस्थ जीवनशैली है। सोशल मीडिया पर जिसने जैसा कहा, बस वैसा ही मान लेते हैं। इससे व्यक्ति केवल भ्रमित होता है, समाधान नहीं निकल पाता।
तो फिर वास्तव में एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली कैसी होनी चाहिए?
ऐसे समय में ‘हेल्दी लाइफस्टाइल’ पुस्तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यन्त उपयोगी है।
विश्व के पाँचवें मूल जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ने अपने अनेकों प्रवचनों में संयमित आहार-विहार, समय प्रबंधन इत्यादि विषयों को समझाया है। अतः लोगों की व्यस्त और भागदौड़ भरी जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए उनके उपदेशों को आधुनिक दिनचर्या के अनुरूप क्रमबद्ध रूप में पुस्तक में प्रकाशित किया गया है।
एक संयमित जीवन क्या होता है?
पुस्तक में बताया गया है कि एक संयमित जीवन क्या होता है और उसे दैनिक जीवन में कैसे अपनाया जा सकता है। इसमें हमारी दिनचर्या, हेल्दी हैबिट्स, हेल्दी डाइट, स्पिरिचुअल डाइट, टाइम मैनेजमेंट तथा मानसिक सन्तुलन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
आज जब हमारी दिनचर्या व्यस्तता और भागदौड़ से भरी हुई है, ऐसे में केवल शरीर को फिट रखना ही पर्याप्त नहीं है। एक स्वस्थ जीवन के लिए शरीर के साथ-साथ मन का संतुलन और जीवन में नियमितता भी आवश्यक हैं। यही कारण है कि यह पुस्तक दैनिक जीवन से जुड़े इन महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल और क्रमबद्ध रूप में समझाती है।
यदि आप भी शरीर को निरोगी, मन को शान्त और सुखी जीवन जीना चाहते हैं, तो ‘हेल्दी लाइफस्टाइल’ पुस्तक आपके लिये एक उत्तम मार्गदर्शिका सिद्ध हो सकती है।
यह पुस्तक jkpliterature.org.in पर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
पढ़िए और बढ़िए एक स्वस्थ और नियमित जीवन शैली की ओर।