News Update | राष्ट्रपति का प्रेम मन्दिर आगमन | 19.03.2026
भारत की महामहिम राष्ट्रपति का जगद्गुुुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा निर्मित प्रेम मन्दिर में आगमन
दिनांक 19 मार्च 2026 को भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु वृन्दावन धाम स्थित प्रेम मन्दिर में पधारीं। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदया ने भक्तिभाव से श्री राधा-कृष्ण एवं श्री सीताराम के श्रीविग्रहों के दर्शन किए एवं विधिवत पूजन कर भक्तिभाव से आरती उतारी।
दर्शन एवं पूजन के उपरांत, श्री राधा-कृष्ण का प्रतिरूप तथा जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज का जीवन-परिचय ग्रंथ ‘जगद्गुरूत्तम’ भेंट स्वरूप उन्हें प्रदान किया गया, जिसे उन्होंने अत्यंत आदर एवं श्रद्धा के साथ स्वीकार किया।
वर्षा होने के उपरांत भी उन्होंने मन्दिर परिसर में स्थित झाँकियों के दर्शन किए तथा मन्दिर की भव्यता एवं सौंदर्य का अवलोकन किया।
पाँचवें मूल जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा वर्ष 2012 में प्रेम मन्दिर की स्थापना की गई थी। तब से यह मन्दिर लाखों लोगों की श्रद्धा का केन्द्र बन गया है। शास्त्रों एवं वेदों का सारस्वरूप, दिव्य प्रेम का संदेश देने वाला यह मन्दिर, युगों-युगों तक हरि-गुरु की अनन्य, निष्काम भक्ति का संदेश देता रहेगा।